अतीव दु:खद ।
*परिषद की ध्येय यात्रा के दैदीप्यमान ध्येययात्री का शरीर रूप में विश्राम!*
छात्रशक्ति को राष्ट्रशक्ति में परिवर्तित करने वाले कुशल संघटक, प्रचारक माननीय मदनदास जी नहीं रहे। आज, दिनांक 24 जुलाई 2023 को प्रातः 05.05 बजे आदरणीय मदनदास जी अपने ध्येय के प्रति अंतिम साँस तक सजग रहते हुये शांत हो गये।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व में सह-सरकार्यवाह रहे एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय मदनदास देवी जी के परलोकगमन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से अभाविप कार्यकर्ताओं ने अभिभावक तुल्य छत्र खोया है।
मा. मदनजी का जन्म अभाविप के स्थापना दिन अर्थात 9 जुलाई के दिन को साल 1942 होना मानो एक ईश्वरीय संकेत ही था।
मा. मदनदासजी मूलत: महाराष्ट्र के करमाळा गांव, जिला सोलापूर के थे। शालेय शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा हेतु आप पुणे के प्रसिद्ध BMCC कॉलेज में 1959 में प्रवेश लिया। M.Com के बाद ILS Law कॉलेज से गोल्ड मेडल के साथ LLB किया। बाद में CA किया। पुणे में पढ़ाई के दौरान वरिष्ठ बंधू श्री खुशालदास देवी की प्रेरणा से संघ से संपर्क आया।
1964 से मुंबई में आप ने अभाविप कार्य प्रारंभ किया। 1966 में अभाविप मुंबई के मंत्री हुए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कर्णावती राष्ट्रीय अधिवेशन( सन् 1968 ई.) में माननीय मदनदास जी की पूर्णकालिक कार्यकर्ता व पश्चिमांचल क्षेत्रीय संगठन मंत्री के दायित्व की घोषणा हुई।तथा 1970 के तिरुअनंथपुरम अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री का गुरूतर दायित्व आपने संभाला।
1970 से 1992 तक लगातार 22 वर्ष अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के नाते पूर्ण देशभर में तालुका- महाविद्यालय- शहर स्तर पर संस्कारित कार्यकर्ता समूह खड़ा हो इसपर आप ने विशेष ध्यान दिया। नींव के पत्थर के भांति कार्य करते हुए अभाविप को, नाम के अनुरूप अखिल भारतीय स्तर पर ले गए। देशभर में अनेक समर्पित कार्यकर्ता खड़े करने में आप की महती भूमिका रही।
1992 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख तथा 1993 में संघ के सह – सरकार्यवाह दायित्व का भी आपने निर्वहन किया।
ऐसे हम सभी के प्रिय, मार्गदर्शक, अभिभावक रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे मदन जी ने आज ईश्वरलोक गमन किया।
अंतिम दर्शन : कर्नाटक बेंगलुरु संघ कार्यालय, केशवकृपा में आज दोपहर 1 बजे से लेकर 4 बजे तक।
अंतिम संस्कार कल दिनांक 25 जुलाई 2023, दोपहर 11 बजे, वैकुंठ स्मशान भूमि, पुणे, महाराष्ट्र में होगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ
पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते । पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते॥
ॐ शांति: शांति: शांति:
About Us
NAI UDDAN Trust (NUT) is a nodal/voluntary organization working for children and Human Being & Nature, who are in need of care and protection and orphan children different kind of sufferers disasters pandemic.
QUICK LINKS
Contact Us
Regd Office : D-1/206, Gali No 6, Sonia Vihar, Delhi 110094
Corporate Office : 1B, Maulana Azad Road, Opposite Nirman Bhavan New Delhi 110001
Email ID: nai.uddan09@gmail.com | Website: info@naiuddan.org
Mobile : 91- 9953709155 | 91-9871166475



