करोना महामारी के बीच नई उड़ान की दिल्ली इकाई के बच्चों ने इस वर्ष रक्षाबंधन को कोविड-19 रोगियों के इलाज मैं कर्तव्य निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों कोरोनावायरस के लिए यादगार बनाने का फैसला किया ओर कॅरोना वोरियर्स जैसे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मियों को राखी एवम ग्रीटिंग कार्ड भेजकर उनका अभिनंदन किया कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली की लेडी हार्डिंग अस्पताल से किया गया इस अवसर पर लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल की नर्सिंग हेड, एवम नर्सिंग एसोसिएशन की जनरल सेकेट्री सुश्री शिवानी शर्मा ने कहा कि ये लम्हा हमारे लिए सदा यादगार रहेगा और बच्चों द्वारा हमारा इस प्रकार सम्मान करना हमे अपने कर्तव्य को ओर निष्ठा वे ईमानदारी लगन से निर्वाह करने में ऊर्जा बल प्रदान करता है और हम नए उड़ान के बच्चों का इस सकारात्मक कार्यों के लिए साधुवाद देते है और इन बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते है ।
भाई बहन के पवित्र पर्व के पूर्व संध्या पर नई उड़ान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया नई उड़ान ट्रस्ट के बच्चों ने कोविड-19 से लड़ने वाले राजधानी के विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों,नर्सओ,पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई एवम पुलिस कर्मियोंको राखी, ग्रीटिंग कार्ड, भेजकर मनाया
नई उड़ान के चेयरमैन श्री महेंद्र रावत ने कहा कि राखी पूर्णिमा या राखी के नाम से जाने जाने वाला रक्षाबंधन त्यौहार हिंदू कैलेंडर के श्रावण महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है इस वर्ष यह त्योहार 22 अगस्त रविवार को पड़ रहा है रक्षाबंधन भाइयों और बहनों के पवित्र रिश्ते की सेलिब्रेट करने की एक सदियों पुरानी परंपरा है इस अवसर पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है जो कि सजावटी धागे के रूप में होता है ओर भाई अपने बहनों की सदैव रक्षा करने के लिए बचन वध होता है